फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुन्ना भाईयों की तलाश में मुंबई जाएगी पुलिस टीम

मुन्ना भाईयों की तलाश में मुंबई जाएगी पुलिस टीम

Mon, 21 Jan 2019 02:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
मुन्ना भाईयों की तलाश में मुंबई जाएगी पुलिस टीम
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाने वाली फ्रॉड कंपनी की तलाश में अब मल्लीताल पुलिस मुंबई जाएगी। एक जाली मार्कशीट का प्रयोग मुंबई की तिलक एजूकेशनल सोसायटी में किया गया है। विद्यार्थियों को एमबीए से लेकर बीटेक, एमटेक तक की फर्जी मार्कशीट, डिग्रियां बांटने वाली इस फ्रॉड कंपनी को पकड़ने में मुंबई की यह शिक्षण संस्था महत्वपूर्ण सुराग मानी जा रही है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि में सत्यापन के लिए पहुंची 23 फर्जी मार्कशीट, डिग्रियां पकड़ में आ चुकी हैं। यह जाली दस्तावेज 20 मुन्ना भाइयों ने लाभ लेने के लिए विभिन्न सरकारी, निजी संस्थानों में प्रयोग किये हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फर्जीवाड़ा करने का खुलासा होने पर कुमाऊं विवि प्रशासन ने नौ जनवरी को मल्लीताल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। अब पुलिस केस की विवेचना कर रही है। प्रकरण में मल्लीताल पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। कुमाऊं विवि से पता चला है कि एक विद्यार्थी ने मुंबई के तिलक एजूकेशन सोसायटी में फर्जी मार्कशीट का प्रयोग कर लाभ लेने का प्रयास किया है जबकि अन्य 19 विद्यार्थियों ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया में फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग किया है। पुलिस के लिए सबसे आसान मुंबई की तिलक एजूकेशनल सोसायटी में फर्जी मार्कशीट का प्रयोग करने वाले छात्र तक पहुंचना है। इस सोसायटी तक पहुंच कर पुलिस इस इंटरनेशनल जालसाजी करने वाले गिरोह तक पहुंच सकती है। मल्लीताल के कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि पुलिस जालसाजी करने वाली फ्रॉड कंपनी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फोर्स मिलने पर एक टीम को एसएसआई बीसी मासीवाल के नेतृत्व में मुंबई भेजा जाएगा ताकि संस्था में फर्जी मार्कशीट का प्रयोग करने वाले विद्यार्थी का पता लेकर उससे पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन


मुन्ना भाइयों की तलाश में मुंबई जाएगी पुलिस
तिलक एजूकेशनल सोसायटी मुंबई से मिल सकता है फ्रॉड कंपनी का महत्वपूर्ण सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed