{"_id":"5bfda5ccbdec2241761312e7","slug":"201543349708-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला बैग काटकर उचक्के ने जेवरात और पैसे उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला बैग काटकर उचक्के ने जेवरात और पैसे उड़ाए
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी उचक्कों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर के बीचोंबीच व्यस्ततम चौराहे कालू सिद्ध मंदिर के पास एक बार फिर दिनदहाड़े वारदात हो गई। इस बार रिटायर्ड अपर जिला कृषि अधिकारी की पत्नी को उचक्कों ने निशाना बनाया। उनका बैग ब्लेड से काटकर दो जोड़ी झुमके और पांच हजार रुपये पार लिए गए। पुलिस सीसीटीवी में संदिग्ध चेहरा कैद होने का दावा तो कर रही है मगर अब तक उसके हाथ खाली हैं।
मयूर विहार पीलीकोठी निवासी रिटायर्ड अपर जिला कृषि अधिकारी पीएस भाकुनी (67) अपनी पत्नी हंसा भाकुनी के साथ मंगलवार की दोपहर टेंपो से कालाढूंगी रोड चौराहे पर कालू सिद्ध मंदिर के पास उतरे। दोनों मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद हंसा भाकुनी ने कंधे पर टंगा बैग खोला तो ऊपरी हिस्से पर ब्लेड का वार देखकर दंग रह गई। इसमें रखा गया छोटा बैग गायब था। पर्स में कान के दो जोड़ी झुमके, पांच हजार रुपये और घर की चाभियां थीं। बुजुर्ग दंपति ने तुरंत कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। पुलिस के अनुसार फुटेज में एक उचक्का पर्स निकालते दिख रहा है। हंसा भाकुनी के अनुसार जेवर उनकी बहू के थे।