फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   युवक के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज

युवक के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज

Fri, 16 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
युवक के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। वार्ड नंबर छह भूतबंगला रुद्रपुर निवासी नाजिम इंदिरानगर निवासी अपने रिश्तेदार के घर आता-जाता था। इस बीच उसने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से नजदीकियां बढ़ा लीं। 13 नवंबर की शाम किशोरी घर से यह कहकर निकली कि वह बाजार में खरीदारी करने जा रही है। इसके बाद घर लौटकर नहीं आई। परिवार के लोगों ने इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस की छानबीन में आया कि किशोरी को भगाने के पीछे नाजिम का हाथ है। पुलिस ने नाजिम के रिश्तेदारों पर दबाव बनाया तो किशोरी बृहस्पतिवार को घर लौटकर आई। पूछने पर पता चला कि किशोरी नाजिम के साथ दिल्ली गई थी। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर नाजिम के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक विवेचना कर रही हैं। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी ने दुष्कर्म से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने अपने माता-पिता के जाने से इनकार कर दिया। इसी कारण मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे नारी निकेतन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed