फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस की गिरफ्त में आई शातिर चोरनी

पुलिस की गिरफ्त में आई शातिर चोरनी

Mon, 01 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आई शातिर चोरनी
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर के पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार का मोबाइल चोरी हुआ तो 17 साल की शातिर चोरी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसके कब्जे से चोरी किए गए चार मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चौकी में ड्रामा कर दिया और पंजाब भेजने की गुहार लगाने लगी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों का कहना था कि यह किशोरी तीन महीने पहले ही बच्चा जेल से छूटी है लेकिन इसके बाद भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रही है। कुछ दिनों पहले उसने एक फौजी का पर्स और मुखानी स्थित गली की दुकान से मोबाइल चुराया था। वह अक्सर चाभी लगी स्कूटी भगा ले जाती है। तेल खत्म होने पर उसे छोड़ देती है। किशोरी को स्कूटी चलाना, महंगे मोबाइल रखने की आदत है। उसकी मां भी परेशान है। चौकी पहुंची मां बेटी को छोड़ने की गुहार लगा रही थी।
विज्ञापन


दरोगा को हड़का दी थी
हल्द्वानी। पूछताछ में पता चला कि किशोरी का भाई लापता हो गया था। इस सिलसिले में किशोरी को दरोगा ने कुछ दिनों पहले फोन किया था लेकिन उसने दरोगा को हड़का दिया। कहा कि उसे थाने बुलाया गया तो वह जहर खा लेगी। लड़की की धमकी सुन दरोगा सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed