फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खनन कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया

खनन कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 03 Sep 2018 01:57 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खनन कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया
हल्द्वानी में खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। गोरापड़ाव हरिपुर पूर्णांनंद के खनन कारोबारी चंचल सिंह राठौर ने घर पर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली से उड़ा दिया। चंचल का भेेजा छिटक गया। मकान की दीवार खून के छींटों सन गई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व इसी कॉलोनी मेें पूनम हत्याकांड हुआ था, जिसका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

मूल रूप से बागेश्वर जिले के कमेड़ी देवी गांव निवासी चंचल सिंह राठौर (50) पुत्र जोगा सिंह ने रविवार की सुबह अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया। इस दौरान वहां पहुंचे पड़ोसी युवक से उन्होंने कहा कि वह उनके घर की देखरेख करता रहे। पड़ोसी युवक के चले जाने के बाद चंचल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और इसे लोड करने के बाद आंगन में तेज कदमों से चलते हुए खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना के वक्त चंचल घर पर अकेले थे। परिवार के लोग आसपास गए हुए थे। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिवार और पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पत्नी आनंदी देवी, बेटा गोकुल सिंह राठौर और परिवार के अन्य सदस्य यह नजारा देख सन्न रह गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

छोटे भाई शेखर सिंह राठौर ने बताया कि चंचल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। कई दिनों से वह डरे-डरे लग रहे थे। वह अक्सर कहते रहते थे कि कोई उन्हें मारना चाहता था। कई बार तो वह सीढ़ियों के बीच छिप जाते थे। शेखर ने बताया कि डिप्रेशन दूर करने के लिए इलाज और झाड़फूंक तक कराया गया। चंचल के दो बेटे गोकुल और दीपक उर्फ बंटी है। गोकुल फौज में जम्मू-कश्मीर में तैनात है जबकि छोटा बेटा होटल मैनेजमेंट कर पुणे में जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरापड़ाव हरिपुर पूर्णांनंद की घटना
कुछ दिन पहले इसी कॉलोनी में हुआ था पूनम हत्याकांड
कई दिनों से डिप्रेशन में था, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


पत्नी से कहा था-अब चार लोगों से अकेले निपट लेंगे
हल्द्वानी। परिजनों के अनुसार लक्ष्मीदत्त पांडे की पत्नी पूनम पांडे की हत्या की जानकारी मिलने पर चंचल उनके घर गए थे। घर लौटने पर उनका डिप्रेशन काफी बढ़ गया था। चंचल के छोटे भाई शेखर सिंह ने बताया कि वह कहते थे कि कोई उन्हें मारने के लिए आ रहा है। एक दिन वह डरकर सीढ़ियों के नीचे छिप गए थे। घर नहीं गए तो शेखर ने उन्हें अपने घर सुलाया था। छोटे भाई से भी वह सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कह रहे थे। कहते थे कि उन्हें भी लोग नहीं छोड़ेंगे। उनके साथ छोटे भाई को मार देंगे। चंचल के दूसरे नंबर के भाई हीरा सिंह राठौर इंग्लैंड में नौकरी करते हैं। परिजनों के अनुसार चंचल ने शनिवार को पत्नी से कहा था कि अब वह चार लोगों को अकेले ठिकाने लगा देंगे। तीन दिन से वह घर पर सीसीटीवी लगवाने में व्यस्त थे। रविवार को सीसीटीवी कैमरा चालू हो गया था।
रक्षाबंधन पर अवकाश लेकर आया था बेटा
बड़ा बेटा गोकुल रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर आया था। घटना के समय बेटा और परिवार के अन्य सदस्य खेती के काम में व्यस्त थे। इसी कारण चंचल घर में रखी लाइसेंसी (सिंगल बैरल) निकालने में सफल हो गए।

बंदूक के बट कवर मेें चार गोलियां थीं
परिजनों ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक के बट कवर में पांच गोलियां लगीं थीं। एक गोली के फायर होने के कारण चार गोलियां बचीं थीं। एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी और सिपाही घनश्याम सिंह रौतेला ने बंदूक को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है। बंदूक को बैलेस्टिक जांच के लिए दून स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed