फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आरोपी पूर्व प्रमुख, पिता के साथ एसपी से मिली महिला

आरोपी पूर्व प्रमुख, पिता के साथ एसपी से मिली महिला

Wed, 22 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पूर्व प्रमुख, पिता के साथ एसपी से मिली महिला
हल्द्वानी। कांग्रेस नेता और धारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और एक महिला पर मुकदमा दर्ज होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और अपने पिता के साथ मंगलवार को महिला एसपी सिटी से मिली और अपने पति पर मारपीट कर उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि पति उस पर जानलेवा हमला कर चुका है।
विज्ञापन

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को धारी क्षेत्र के पूर्व प्रमुख और कांग्रेस नेता कृपाल सिंह मेहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उसका विवाह धारी क्षेत्र की एक महिला से 2009 में हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी पूर्व प्रमुख के साथ काम कर चुकी है। उन्होंने उसे सरकारी नौकरी का झांसा दिया है। व्यक्ति का यह भी आरोप है कि वह अपनी पत्नी को पूर्व प्रमुख के साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देख चुका है। विरोध करने पर उस पर रिवाल्वर तानकर धमकाया गया। वह पत्नी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। उसने पत्नी पर मकान बेचने का प्रयास का भी आरोप लगाया। इधर, महिला का आरोप है कि पति शादी के बाद से ही उत्पीड़न करता है। उसने कई बार मारपीट की। महिला का आरोप है कि पति उसके नाम से दर्ज घर को बेचने की फिराक में है। महिला ने पति पर चरित्रहीन होने, उसका शारीरिक उत्पीड़न कर जान से मारने के प्रयास का भी आरोप लगाया। महिला ने पति से जान का खतरा बता सुरक्षा मांगी। महिला का कहना है कि पति के उत्पीड़न की तहरीर वह कई बार पुलिस को दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई बार पंचायत में मामला सुलझाया गया।
विज्ञापन


छवि खराब करने को झूठा मुकदमा : मेहरा
धारी के पूर्व प्रमुख कृपाल सिंह मेहरा ने कहा कि महिला उनके क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता उनके परिचित हैं। उन्होंने इस मामले में मदद मांगी थी। इस कारण पति के उत्पीड़न के बाद उन्होंने पंचायत की। उनकी छवि खराब करने के लिए उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed