फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तेंदुए की खाल के दो तस्कर दबोच

तेंदुए की खाल के दो तस्कर दबोच

Wed, 22 Aug 2018 02:19 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए की खाल के दो तस्कर दबोच
शेर और चीते की खालें बरामद - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। पुलिस, एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तेंदुए की एक खाल के साथ दो वन्यजीव तस्करों को पकड़ा है। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खाल हल्द्वानी में किसी तस्कर को बेची जानी थी जिसके बारे में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए एक आरोपी महावीर ने बताया कि गांव में बकरी के गोश्त मेें जहर मिलाकर तेंदुए को मारा था और बाद में उसकी खाल निकाल ली थी। वहीं, एसओजी का दावा है कि खाल पर गोली का निशान है जिससे लगता है कि गोली मारकर तेंदुए की हत्या की गई है।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग, बनभूलपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मंगलवार की सुबह करीब 8:15 बजे इंदिरा नगर रेलवे फाटक के पास गौला पुल बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच, रेलवे लाइन पार कर दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। एक के कंधे पर बैग लटका हुआ था। टीम ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो बैग से तेंदुए की एक खाल बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम हयात सिंह उर्फ विक्की निवासी मंदिर मार्ग गोपेश्वर (चमोली) और महावीर बिष्ट निवासी तपोवन, जोशीमठ बताया। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में तराई केंद्रीय वन प्रभाग एसओजी प्रभारी रूप नारायण गौतम, एसआई बनभूलपुरा मनोज यादव, वन दरोगा कैलाश तिवारी, हेम नेगी, एएसआई सतेंद्र गंगोला, अंकित जायसवाल, डीडी मलकानी, कुंदन कठायत, परवीन कुमार, पुष्कर रौतेला आदि शामिल थे। एसओजी प्रभारी (वन) रूप नारायण गौतम के अनुसार दोनों तस्करों को जेल भेजने के साथ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तस्करों ने कहा- बकरी के गोश्त में जहर देकर तेंदुए को मारा
एसओजी का दावा-गोली मारकर की गई है तेंदुए की हत्या

आरोपियों में एक बीकॉम तो दूसरा एमएससी का छात्र
हल्द्वानी। तेंदुए की तस्करी में पकड़े गए आरोपी स्नातक और परास्नातक के छात्र हैं। हयात सिंह बीकॉम और महावीर एमएससी का छात्र है। महावीर चमोली में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा जा चुका है हयात
हल्द्वानी। हयात सिंह उर्फ विक्की पहले भी दो-तीन बार वन उपज की तस्करी में पकड़ा गया है। उस समय नाबालिग होने की वजह से उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया था। अब वह तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा गया है। हयात के पिता भी कीड़ाजड़ी की तस्करी में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed