फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तार में फसें तेंदुए को रेस्क्यू के तहत बाहर निकाला

तार में फसें तेंदुए को रेस्क्यू के तहत बाहर निकाला

Tue, 26 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
तार में फसें तेंदुए को रेस्क्यू के तहत बाहर निकाला
ज्योलीकोट (नैनीताल)। क्षेत्र के मनोरा रेंज के अंतर्गत नलेना कंपार्ट के जंगल में तार में फंसें तेंदुए को रेस्क्यू कर बचाया गया। उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। इधर रेस्क्यू के दौरान तेंदुए के हमले में संविदा वन कर्मी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10.30 बजे क्षेत्र के कुछ युवा नलेना गधेरे में नहाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने तेंदुए को तार में फंसा हुआ देखा। इसकी जानकारी उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुए को बिना बेहोश किए हुए जाल में फंसाने के काफी प्रयास किए। रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ आक्रामक हो गया और उसने वनकर्मी विक्की लाल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में विक्की लाल का हाथ घायल हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को जाल में फंसाकर वन विभाग द्वारा रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान रेंजर प्रकाश जोशी, उप रेंज अधिकारी आनंद राम, डॉ योगेश भारद्वाज, पारस बोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तार में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू कर बचाया
तेंदुए के हमले से घायल कर्मी को हल्द्वानी किया रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed