{"_id":"5a91d22e4f1c1bd34b8baace","slug":"201519505966-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला को स्माइल टीम ने किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता महिला को स्माइल टीम ने किया बरामद
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सात माह से लापता महिला को बरामद करने में विफल होने पर लालकुआं पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी लेकिन ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस टीम ने उसे बरेली से बरामद कर लिया। पता चला कि वह शादी कर अपने पति के साथ रह रही थी।
रामनगर के क्षेत्राधिकारी लोकजीत सिंह को जानकारी मिली कि बंगाली कालोनी लालकुआं निवासी इरफान खान ने अपनी बहन शहनाज के गायब होने का एक मुकदमा दर्ज कराया था। वह 14 जुलाई 2017 को लापता हुई थी।
विवेचना महिला उपनिरीक्षक सोनिका जोशी ने की। उपनिरीक्षक ने 31 दिसंबर 2017 को फाइनल रिपोर्ट दी थी। इस मामले में सीओ ने प्रभारी उप निरीक्षक मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल उमेश, महिला कांस्टेबल भावना की टीम गठित की। ऑपरेशन स्माइल टीम ने शहनवाज को बरेली जिले के शेखपुरा होली चौराहा बहेड़ी से बरामद कर लिया। शहनवाज को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर धारा 164 के तहत पुलिस ने बयान दर्ज कराया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बरामद महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला ने बताया कि उसने शादी कर ली है और अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। परिजनों ने इस मामले में कोई एतराज नहीं जताया। महिला अपने परिवार के साथ चली गई।