{"_id":"5a5bbff74f1c1b62268b4648","slug":"201515962359-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराने पर डस्टर में आग लगी तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराने पर डस्टर में आग लगी तीन घायल
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के सामने रविवार की रात डस्टर और होंडा सिटी कार में टक्कर हो गई। दुर्घटना के दौरान डिवाइडर से टकराने पर डस्टर कार में आग गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन यंत्र से आग को काबू में कर लिया। होंडा सिटी सवार बच गए।
गुरुनानकपुरा निवासी पवनीत सिंह, काठगोदाम निवासी अनुग्रह, ध्रुव के साथ काठगोदाम की ओर जा रहे थे। डिग्री कॉलेज के पास पहुंचने पर सामने से आ रही होंडा सिटी कार से डस्टर टकरा गई। अनियंत्रित होने पर डस्टर कार डिवाइडर से टकरा गई। रगड़ खाने पर डस्टर कार में आग लग गई। इस बीच डस्टर कार में सवार घायल तीनों लोग किसी प्रकार बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। दुर्घटना में होंडा सिटी कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें सवार बच गए। इसका पता चलते ही चड्ढा पेट्रोल पंप के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन यंत्र से कार की आग बुझा ली। थाने के उपनिरीक्षक भगवान गिरी गोस्वामी ने मौका मुआयना किया। बताया कि घायलों को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उनकी हालत ठीक है। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।