फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मारवाड़ी गिरोह के कैदी की मौत

मारवाड़ी गिरोह के कैदी की मौत

Mon, 04 Mar 2019 02:06 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
मारवाड़ी गिरोह के कैदी की मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। राधा और अपर्णा हत्याकांड के मामले में आरोपी मारवाड़ी गिरोह के कैदी की मौत हो गई है। वह उप कारागार में बंद था। उसे रविवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि रात में पेट दर्द होने पर उसे इंजेक्शन लगाया गया था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर (यूपी) जिले के मिलकिया निगोही निवासी सूरज (27) पुत्र टेकराम मारवाड़ी गिरोह से जुड़ा था। पुलिस ने उसे राधा और अपर्णा हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किया था। उसे उप कारागार में आठ सितंबर 2018 को दाखिल किया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि पैर मेें परेशानी होने के कारण चार दिन पहले सूरज का बेस अस्पताल में इलाज कराया था। ठीक होने पर उसे जेल लाया गया था। शनिवार की रात पेट में दर्द होने पर डॉक्टर ने दर्द निवारक इंजेक्शन दिया था। आराम होने पर वह सो गया। सुबह दर्द उठने पर बंदीरक्षक उसे एसटीएच ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राधा और अपर्णा हत्याकांड के आरोपी की मौत
उप कारागार में बंद था, रात में पेट दर्द होने पर दिया गया था इंजेक्शन

आज होगा पोस्टमार्टम
हल्द्वानी। मेडिकल चौकी पुलिस ने सूरज के मौत की जानकारी परिजनों को भेज दी है। परिजन शाम तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि सोमवार को वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया जाएगा। डॉक्टरों की रिपोर्ट से पता चलेगा कि उसकी मौत किन कारणों के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मृत आया था
हल्द्वानी। एसटीएच अस्पताल के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कैदी पहले ही मर गया था। उसे मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दो डकैतियों में नामजद था सूरज
हल्द्वानी। रुद्रपुर में सिंह कालोनी और गंगापुर सर्वेश्वरी कालोनी में हुई डकैती के मामले में मारवाड़ी गिरोह के जुड़े सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस गिरोह के पांच अन्य सदस्य भी जेल में बंद हैं। रुद्रपुर पुुलिस के अनुसार आठ मई 2018 को आदर्श कालोनी चौकी के सिंह कालोनी निवासी खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेश चौहान और उनके किराएदार शिव सेठ को बंधक बनाकर डकैतों ने लूटपाट की थी। इस घटना में शामिल डकैतों की पुलिस तलाश कर रही थी। इस बीच डकैतों ने 22 मई को गंगानगर सर्वेश्वरी कॉलोनी निवासी पंकज श्रीवास्तव के घर डाका डाल लिया। इस घटना में डकैतों ने पंकज की पत्नी की हत्या कर लूटपाट की थी। रुद्रपुर पुलिस ने आठ सितंबर 2018 को सूरज सहित मारवाड़ी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। दोनों घटनाओं में दस लोग शामिल थे। हल्द्वानी के पंचायतघर के पास हुए राधा हत्याकांड में भी सूरज का नाम आया था। बदमाशों ने राधा के पति को अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed