फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुरादाबाद तक मिली थी गैंगेस्टर की लोकेशन

मुरादाबाद तक मिली थी गैंगेस्टर की लोकेशन

Sat, 02 Feb 2019 02:11 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद तक मिली थी गैंगेस्टर की लोकेशन
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित गैंगेस्टर की अंतिम लोकेशन मुरादाबाद में मिली थी। मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। अब पुलिस अदालत से उसके कुर्की की कार्रवाई का आदेश लेगी।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे गैंगेस्टर अफसर उर्फ मल्लू के दोनों मकानों पर पुलिस ने अदालत के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई की। इस मामले में मल्लू के साथ दो आरोपी भी फरार हैं। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मल्लू की तलाश करने के लिए काफी प्रयास किया। उसके मोबाइल का लोकेशन मुरादाबाद तक मिला था। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अभियुक्त के न मिलने पर धारा 82 के तहत कार्रवाई की गई। अब पुलिस निर्धारित समय पूरा होने के बाद कुर्की कार्रवाई का आदेश अदालत से लेगी। लाइन नंबर एक आजादनगर निवासी कोयला व्यवसायी सरताज को 20 जनवरी की रात गैंगेस्टर ने अपने घर में बुलाया। हिसाब करने के बहाने उसे बुरी तरह पीट दिया। व्यवसायी अपना बकाया एक लाख रुपये मांगने के लिए गया था। आरोप है कि देर रात गैंगेस्टर ने जान से मारने के लिए उस पर फायरिंग की थी। उसके साथ लाइन नंबर तीन निवासी जावेद इलाही (मेरठ वाले) और बबलू भी था। अदालत से उसके साथियों पर भी हत्या के प्रयास के मामले में गैर जमानती वारंट जारी है।
विज्ञापन


मुरादाबाद तक का मिला था गैंगेस्टर का लोकेशन
पुलिस अब कुर्की की कर रही तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed