फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लाखों के जेवरात चोरी

लाखों के जेवरात चोरी

Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
लाखों के जेवरात चोरी
सीसीटीवी में चोरी - फोटो : self
हल्द्वानी। बिड़ला स्कूल रोड देवलचौड़ स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह के दौरान चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में दो बच्चों का चेहरा दिखा है। पुलिस दो बच्चों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस को भरोसा है कि चोरी सामान बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम छड़ायल निवासी महिपाल मेहरा ने 26 जनवरी को देवलचौड़ बिड़ला रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह का आयोजन किया था। इसमें ग्राम बकुलिया मोतीनगर निवासी महिपाल के करीबी संजय चुफाल पत्नी सरिता चुफाल के साथ आए थे। 26 जनवरी की रात नौ बजे चोरों ने सरिता के जेवरात भरा बैग चुरा लिया। काफी ढूंढने के बावजूद बैग का पता नहीं चल सका। बैग में सोने का एक मंगलसूत्र, आठ पाइप, लॉकेट, होने का हार, चार दाने विष्णु प्रतिमा, सोने का एक लॉकेट, सोने के एक जोड़े झुमके, सोने के दो नग थे। पुलिस चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने चोरों का पता लगाने के लिए बैंक्वेट हॉल के सीसीटीवी फुटेज, वीडियोग्राफी की जांच की। फुटेज में दो बच्चे सामान लेकर भागते दिखाई दिए। दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस छह संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही चोरी गए सामानों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शादी समारोह से लाखों के जेवरात चोरी
फुटेज में दिखाई दिए बच्चा चोर गैंग, पुलिस दो बच्चों से कर रही पूछताछ


नैनी विहार से शिक्षक की बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज नहीं
नैनीताल। स्वास्तिक भवन नैनी विहार निवासी हरदयाल सिंह डीएसबी परिसर में प्राध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अपनी बाइक अपने आवास से कुछ दूरी पर खड़ी करते थे। 22 जनवरी को भी उन्होंने अपनी बाइक घर के पास ही खड़ी की थी। सुबह दस बजे वह डीएसबी परिसर को निकले तब बाइक खड़ी थी, लेकिन जब शाम साढ़े चार बजे लौटे तो बाइक गायब हो चुकी थी। उन्होंने कई लोगों से पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दे दी। पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed