{"_id":"5c16b5cdbdec22551d05e28a","slug":"191544992205-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर महिला के साथ पति को पकड़ा, बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर महिला के साथ पति को पकड़ा, बखेड़ा
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सरस मार्केट में रविवार की शाम पत्नी ने गैर महिला के साथ पति को पकड़ लिया। पत्नी की शिकायत पर हीरानगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पूछने पर पता चला कि व्यवसायी के साथ बैठी महिला सिरदर्द होने पर दुुकान में बैठ गई थी। पुलिस ने पति और पत्नी को समझाकर घर भेज दिया।
हीरानगर के व्यवसायी रविवार की शाम सरस मार्केट में एक अन्य महिला के साथ बैठे हुए थे। इसकी भनक व्यवसायी की पत्नी को लग गई। पत्नी ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद सरस मार्केट स्थित दुकान पर पहुंच गई। पति के साथ गैर महिला को देखते ही पत्नी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। शक गहराने पर वह पति के साथ महिला को भला बुरा कहने लगी। बखेड़ा होने पर हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल पुलिस फोर्स के साथ मार्केट में पहुंचे। पूछने पर पता चला कि गैर महिला शीशमहल क्षेत्र की है। सिर दर्द होने के कारण वह व्यवसायी के पास बैठ गई थी। पुुलिस ने व्यवसायी और उसकी पत्नी को समझाकर घर भेज दिया। गैर महिला भी अपने घर चली गई।