फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फांसी के फंदे के सहारे झूलता मिला नाबालिग का शव

फांसी के फंदे के सहारे झूलता मिला नाबालिग का शव

Tue, 27 Nov 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे के सहारे झूलता मिला नाबालिग का शव
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एक दिन पूर्व घर से लापता किशोर का शव यहां एनसीसी मैदान के समीप जंगल में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मंगलवार अपराह्न जंगल में लकड़ी बीनने गए लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। किशोर ने मौत का रास्ता क्यों चुना यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यहां किलकोट निवासी भीम राम का पुत्र विवेक कुमार (17) सोमवार की दोपहर घर से निकला और देर रात तक घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि घर में उसकी किसी से कहासुनी भी नहीं हुई थी। दोस्तों से उसने दिल्ली जाने की बात कही थी। देर रात तक परिजन ढूंढ खोज में जुटे रहे, लेकिन विवेक का कहीं भी सुराग नहीं लग सका। सुबह भी परिजन और स्थानीय लोगों ने विवेक की तलाश की।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर एनसीसी मैदान के समीप जंगल में लकड़ी बीनने गए कुछ लोगों को फांसी के फंदे पर शव लटका दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसआई मैरी पीटर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा भर शव को यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले आए। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि विवेक सरल स्वभाव का बालक था, सोमवार को वह दिन भर खेल रहा था, शाम के वक्त तैयार होकर बाजार की ओर आ गया। घर में किसी भी तरह का कोई कलेश भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed