{"_id":"5bad40dd867a557eb603258b","slug":"191538080989-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने बच्ची को उठाया लोगों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने बच्ची को उठाया लोगों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में दिनदहाड़े शराबी ने तीन साल की बच्ची को अगवा करने का प्रयास किया तो हड़कंप मच गया। लोगों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। बाद में उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। तहरीर नहीं मिलने के कारण पुलिस ने उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
बनभूलपुरा में बृहस्पतिवार की दोपहर तीन साल की बच्ची साथियों के साथ घर के सामने खेल रही थी। इस बीच नशे में धुत युवक वहां पहुंच गया। उसने बच्ची को गोद में उठाया और भागने लगा। ये देख लोग दंग रह गए। उन्होंने शोर मचाया और उसे पकड़ने दौड़ पड़े। इस बीच परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने शराबी को दबोचकर बच्ची को छुड़ा लिया। युवक की पिटाई करने के बाद लोगों ने शराबी को बनभूलपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि आरोपी सुनील राजपुरा का रहने वाला है। छह महीने घर से लापता होने के बाद कुछ दिनों पहले वह घर लौटा है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि युवक के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने उसका शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। पकड़े गए युवक की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी बुजुर्ग मां लोगों से मांगकर खाना खाती है। गिरफ्तार युवक ने नशे की हालत में यह कदम उठाया है।