{"_id":"5b50f7ba4f1c1bee748b4d70","slug":"191532032954-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण ने 17 हजार रुपये लूटने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण ने 17 हजार रुपये लूटने का लगाया आरोप
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के हरिनगर निवासी वेदप्रकाश आर्य ने घर लौटते समय तीनों लोगों पर 17 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने राजस्व पुलिस को तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
वेदप्रकाश बुधवार को स्कूटी पर सवार होकर अल्मोड़ा जिले के मोरनौला से हरिनगर लौट रहे थे। तभी अचानक हरिनगर के पास तीन लोगों ने उनकी स्कूटी रोक ली। स्कूटी रोकने के बाद आरोपियों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और स्कूटी की चाबी फेंक दी। तीनों युवकों ने उनकी जेब में रखे 17 हजार रुपये लूटे और जंगल की ओर भाग गए। वेदप्रकाश ने बमुश्किल स्कूटी की चाबी ढूंढी और मौके से जान बचाकर भागे। वेदप्रकाश ने बताया कि उनके पास उस वक्त नौ हजार रुपये के अलावा पहाड़पानी कोऑपरेटिव बैंक से निकाले गए आठ हजार रुपये मिलाकार 17 हजार रुपये थे। वहीं हरिनगर पट्टी क्षेत्र के पटवारी हेम जोशी ने कहा कि उक्त घटना अल्मोड़ा जिले की सीमा में मोरनौला के पास हुई है। इसके लिए मोरनौला पुलिस ही घटना की जांच करेगी।