फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरी का शक जताया तो छोड़ दिया इलाका

चोरी का शक जताया तो छोड़ दिया इलाका

Fri, 18 May 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी का शक जताया तो छोड़ दिया इलाका
रामनगर। चोरी का शक जताने पर एक छात्र ने घर छोड़ दिया। फतेहपुर क्षेत्र हल्द्वानी का किशोर नवाड़ सैलानी गांव के स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ता है। पिछले दिनों स्कूल की शिक्षिका के पर्स से एक हजार रुपये गायब हो गए। शिक्षिका ने एक छात्र पर इसका शक जताते हुए उसके परिजनों से शिकायत करने को कहा। इससे घबराया छात्र स्कूल में छुट्टी के बाद घर जाने की बजाय 50 किमी दूर आकर यहां पहुंच गया। बृहस्पतिवार रात वह रानीखेत रोड पर रोते हुए पैदल चल रहा था। स्कूल ड्रेस में बस्ता लेकर रोता देख मोहल्ला भवानीगंज निवासी विक्की कश्यप ने उससे पूछताछ की तो उसने स्वयं को मुरादाबाद निवासी बताया। इसलिए विक्की ने उसे कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। वहां एसआई कश्मीर सिंह ने पूछताछ की तो उसने हल्द्वानी का पता बताया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed