फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्स उड़ाने वाला निकला पड़ोसी

पर्स उड़ाने वाला निकला पड़ोसी

Sun, 04 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पर्स उड़ाने वाला निकला पड़ोसी
हल्द्वानी। जगन्नाथ कालोनी पॉलीशीट में व्यवसायी नंदन सिंह नयाल का पड़ोसी युवक विशाल थापा उनके घर में घुसकर पर्स उड़ा ले गया। उसकी चोरी सीसीटीवी फुटेज से पकड़ी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना एक मार्च की है। व्यवसायी नंदन सिंह नयाल एक मार्च की सुबह अपने लॉन में बैठे थे। कुछ देर के लिए वह घर के अंदर गए तो लॉन में टेबल पर पड़ा उनका पर्स गायब था। पर्स में आधार कार्ड और साढ़े चार हजार रुपये थे। उन्होंने पर्स ढूंढा मगर कामयाबी नहीं मिली। घर वालों से पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस को खबर की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सच सामने आ गया। पर्स उड़ाने वाला कोई और नहीं, पड़ोसी विशाल थापा था। काठगोदाम पुलिस ने विशाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया और उपनिरीक्षक मेहनाज अंसारी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पॉलीशीट मंदिर के पास पर्स बरामद किया। पता चला कि विशाल ने 500 रुपये खर्च कर दिया था। पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed