{"_id":"5a5bc0eb4f1c1b8d268b46f6","slug":"191515962603-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिड्कुल की बस पर पथराव चार कर्मचारी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिड्कुल की बस पर पथराव चार कर्मचारी घायल
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामपुर रोड टीवीएस एजेंसी के सामने रविवार रात शरारती तत्वों ने सिडकुल की बस पर पथराव किया। बस रुकने पर कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। आरोप था कि हमलावर नशे में धुत थे। इस बारे में टीपीनगर चौकी प्रभारी का कहना है कि दूसरा पक्ष महिलाओं से छेड़खानी का आरोप लगा रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सिडकुल कर्मचारियों से भरी बस रविवार रात कर्मचारियों को लेने और उतारने आई थी। टीवीएस की एजेंसी के पास कुछ कर्मचारी बस का इंतजार कर रहे थे। इसी समय क्षेत्र के पांच से अधिक युवक सिडकुल कर्मचारियों से भिड़ गए। बस में चढ़ने पर उन्होंने पथराव कर दिया। पथराव से हेमराज पोखरिया, नितीश तड़ियाल सहित चार कर्मचारियों को चोट लग गई। कर्मचारी हिमांशु पांडे, कमल का कहना था कि सिर्फ हंसने पर नशे में धुत लोग हाथापाई करने लगे। चालक ने टीपीनगर पुलिस चौकी के सामने बस खड़ी कर दी है। टीपीनगर चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता का कहना है कि दूसरा पक्ष छेड़खानी का आरोप लगा रहा है। जांच के बाद असलियत सामने आएगी।