{"_id":"5a206abe4f1c1bc5758b6418","slug":"191512073918-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगी नैनीताल पालिका में हुई अनियमिताओ की जांच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल्द शुरू होगी नैनीताल पालिका में हुई अनियमिताओ की जांच
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नगर पालिका में सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग का आरोप लगा है। प्रधानमंत्री कार्यालय को मिली शिकायतों के बाद जिला प्रशासन मामले की जांच को लेकर गंभीर है। इस मामले में जिला प्रशासन जल्द जांच कर रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजेगा, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
उत्तराखंड सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें नगर पालिका नैनीताल की नियुक्तियों समेत कूड़ा निस्तारण वाहन खरीद, एलईडी बल्ब खरीद में भारी अनियमितताएं बताई गई थीं। इससे सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। संघ ने प्रधानमंत्री से इस पूरे मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद पीएमओ कार्यालय ने इस मामले को राज्य के मुख्य सचिव को हस्तांतरित कर दिया था, जिसके बाद प्रदेश शासन ने डीएम को इस संबंध में जांच के निर्देश दिए थे। डीएम ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बीएल फिरमाल को इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जांच अधिकारी फिरमाल ने बताया कि उत्तराखंड सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों की शिकायत को गंभीरता के लिया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पालिका के दस्तावेजों की जांच कर शिकायतों की जांच की जाएगी। यदि जांच में शिकायतें सही मिलीं और पालिका के अधिकारी दोषी मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सफाई मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री से जांच की मांग की थी
पीएमओ दफ्तर के निर्देश पर नैनीताल जिला प्रशासन हरकत में