फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फर्जी जमानती दस्तावेज दाखिल करने वाला धरा गया

फर्जी जमानती दस्तावेज दाखिल करने वाला धरा गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
फर्जी जमानती दस्तावेज दाखिल करने वाला धरा गया
नैनीताल। गैंगेस्टर पिता को छुड़ाने के लिए कोर्ट में फर्जी दस्तावेज दाखिल करने के आरोपी को तल्लीताल पुलिस के एसआई मनोज सिंह नयाल ने बुधवार को काशीपुर से पकड़ लिया। युवक के खिलाफ बीते दिनों तल्लीताल थाने में कोर्ट से जालसाजी करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद कैलसा थाना पाकवाड़ा निवासी नाजिम के खिलाफ बीते वर्ष तल्लीताल थाने में कोर्ट की ओर से धारा 420, 467, 468, 471 और 120 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया था। केस की विवेचना कर रहे एसआई मनोज सिंह नयाल को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नाजिम का पिता नन्हें गैंगेस्टर एक्ट में जेल में बंद था। पिता को जेल से छुड़ाने के लिए नाजिम ने जमानती दस्तावेज तहसील एवं कोतवाली से प्रमाणित करवाने की जगह खुद ही फर्जी हस्ताक्षर एवं मुहर लगाकर कोर्ट में जमा कर दिए। शक होने पर कोर्ट ने अपने स्तर से सत्यापन कराया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। तब से आरोपी फरार था। पुलिस ने नाजिम को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



फर्जी जमानती दस्तावेज दाखिल करने वाला धरा गया
जेल में बंद गैंगेस्टर पिता को छुड़ाने के लिए बेटे ने रची थी साजिश
खुद ही जमानती दस्तावेज सत्यापित कर कोर्ट में किए थे दाखिल, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed