फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रांसपोर्ट कारोबारी को दुकान में घुसकर पीटा

ट्रांसपोर्ट कारोबारी को दुकान में घुसकर पीटा

Wed, 27 Feb 2019 02:18 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कारोबारी को दुकान में घुसकर पीटा
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। एक पूर्व छात्र नेता पर साथियों समेत दुकान में घुसकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी से रंगदारी मांगने और न देने पर मारपीट का आरोप लगा है। घायल कारोबारी निजी अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित ट्रांसपोर्टर के बेटे ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। हालांकि छात्रनेता ने आरोपों को सिरे से नकारा है। पुलिस ने भी मामला लेनदेन का बताया है।
विज्ञापन

आनंद बाग निवासी नरेश कुमार की तिकोनिया मेें सुखयाचंल टूर ट्रेवल्स नाम से दुकान है। मंगलवार को नरेश कुमार तिकोनिया स्थित दुकान में बैठे थे। आरोप है कि शाम करीब चार बजे पूर्व छात्र नेता प्रमोद बोरा अपने सात-आठ साथियों को लेकर दुकान में पहुंचा। नरेश के अनुसार प्रमोद ने रंगदारी मांगी। इनकार करने पर उन पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कारोबारी के बेटे हिमांशु कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि दुकान से 11,300 रुपये की नकदी भी गायब है। उसने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया है। दूसरी तरफ, प्रमोद बोरा ने बताया कि नरेश कुमार ने बदरीनाथ मार्ग, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल निवासी जगमोहन सिंह नामक व्यक्ति से तीन लाख रुपये लिए थे लेकिन लौटाए नहीं। अपने रुपये लेने जगमोहन सिंह जब नरेश कुमार की दुकान पर पहुंचे तो वह धमकाने लगे। उन्होंने कहा कि मारपीट नहीं की गई है। इसबीच जगमोहन की ओर से पुलिस को तीन लाख रुपये हड़पे जाने की तहरीर दी गई है। इधर, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन का मामला है। दोनों तरफ से तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन



ट्रांसपोर्टर से रंगदारी मांगने, मारपीट का आरोप
पूर्व छात्रनेता ने कहा, आरोप निराधार, पौड़ी निवासी व्यक्ति के उधारी के रुपये देने हैं ट्रांसपोर्टर ने


छात्रसंघ के पूर्व सचिव ने लगाया धमकाने का आरोप
रामनगर (नैनीताल)। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी छात्रसंघ के पूर्व सचिव हामिद अली ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उन्होंने मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी हाजी अकरम, उसके सभासद भाई मो. उस्मान के खिलाफ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। इसी आधार पर पालिका प्रशासन ने आरोपियों का अतिक्रमण ध्वस्त भी किया था। इसी के चलते विपक्षीगण उससे रंजिश रखते हैं। इस कारण सोमवार रात करीब डेढ़ बजे आरोपियों ने अपनी शिकायत दो दिन में वापस नहीं लेने पर धमकी दी। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed