{"_id":"5af755704f1c1bd1408b4dc2","slug":"181526158704-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
Updated Sun, 13 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खैरना बाजार में स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने से दुकान स्वामी को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार को पट्टी पटवारी पवन सिंह ध्यानी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
खैरना बाजार में पेट्रोल पंप के पास समशूल हसन ने पनीराम आर्य के मकान में बनी दुकान को पिछले कुछ वर्षों से किराये पर लेकर रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली है। शुक्रवार रात हसन रोज की तरह दुकान बंद कर दुकान के पीछे बने अपने कमरे में चले गए। रात करीब 11:45 बजे शादी समारोह से लौट रहे बैंड बाजे वाले लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा। बैंड बाजे वालों ने समशूल हसन को तुरंत जानकारी दी।
आग लगने का शोर सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर घंटों बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखे शादी के लहंगे, साड़ी और अन्य कई कीमती कपड़े जलकर खराब हो गए। दुकान स्वामी समशूल हसन ने बताया की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने उन्हें 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।