फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एटीएम क्लोनिंग में दिल्ली के दो जालसाज गिरफ्तार

एटीएम क्लोनिंग में दिल्ली के दो जालसाज गिरफ्तार

Fri, 23 Mar 2018 02:25 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
एटीएम क्लोनिंग में दिल्ली के दो जालसाज गिरफ्तार
एटीएम क्लोनिंग में दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। दिल्ली के दो ठग हल्द्वानी में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने में लगे थे। चार महीने में उन्होंने यहां दो वारदातें की। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने खजूरी खास दिल्ली से दो ठगों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 25 हजार रुपये, एलईडी टीवी, एक एटीएम कार्ड, मोबाइल बरामद किया है। पुलिस एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने की घटनाएं होने के बाद एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने एसओजी और कोतवाली पुलिस की दो टीमों को नियुक्त किया। दोनों टीमें एसपी सिटी और सीओ के निर्देशन में काम कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस टीमों ने दिल्ली खजूरी खास से कार सवार दो अभियुक्तों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में दिल्ली के खजूरी खास गली 21 मकान ई 476 निवासी मुकेश कुमार धनकड़ और मुकेश कुमार शामिल हैं। पूछताछ से पता चला कि दोनों मूर्ख बनाकर लोगों से एटीएम कार्ड हासिल कर लेते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी, उपनिरीक्षक मनोज पांडे, एसओजी के सिपाही चंद्रशेखर, चंदन सिंह नेगी और रिजवान अली शामिल हैं।
विज्ञापन


इन घटनाओं के बाद सक्रिय हुई पुलिस
हल्द्वानी। रामपुर जिले के टाडा बादली, लक्ष्मीनगर निवासी दिव्यांग विजय सिंह अपनी पत्नी का इलाज कराने 15 दिसंबर 2017 को एसटीएच में आया था। उसने गेट के बाहर एटीएम के सामने जालसाजों से पैसा निकालने की मदद मांगी। जालसाजों ने चार हजार रुपये निकालने के बाद उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। घर जाने के बाद उसने देखा तो पता चला कि जालसाजों ने कई बार में तीन लाख 80 हजार रुपये उड़ा दिए। इसी प्रकार सरस्वती विहार धानमिल डहरिया निवासी कन्हैयालाल ने 21 फरवरी 18 को मंडी बाईपास तिराहे स्थित एटीएम से चार हजार रुपये निकाले। इसके बाद उसने बैलेंस जानने के लिए अज्ञात लोगों से मदद मांगी। इस बीच उन्होंने एटीएम कार्ड बदल दिया और कार्ड से 30 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरी बार एटीएम से पैसा निकालने गया तो नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed