{"_id":"5a91d3134f1c1b514a8bb255","slug":"181519506195-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश के साथ अन्य दो लोग सोए थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रमेश के साथ अन्य दो लोग सोए थे
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नशा मुक्ति केंद्र के मरीज रमेश चंद्र वर्मा की मौत के बाद मुखानी पुलिस ने उसके साथ भर्ती दो लोगों का बयान दर्ज किया। पुलिस को अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है।
थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि दमुवाढूंगा मल्ला प्लाट निवासी रमेश चंद्र वर्मा (48) 18 फरवरी को मानस कल्याण केंद्र में भर्ती कराए गए थे। उसके साथ कमरे में दो अन्य मरीज भर्ती थे। पुलिस ने इसी आधार पर दो मरीजों का बयान दर्ज किया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस ने पूछताछ करने के लिए संस्था के 17 कर्मचारियों की सूची तैयार की है।
पुुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं तब्दील की जाएगी। डाक्टरों ने स्थिति गंभीर मानते हुए रमेश के लीवर और विसरा को जांच के लिए सुरक्षित रखा है। अदालत के निर्देश पर डीबीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच कर रही पुलिस टीम का मानना है कि अभी जांच में समय लगेगा। इधर कुछ लोगों ने अफवाह फैलाया कि इस मामले में परिजनों से समझौते की बात चल रही है लेकिन परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।