{"_id":"5a1975844f1c1ba12d8b493b","slug":"181511617924-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से लापता हुई महिला, काशीपुर में मिली लोकेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला से लापता हुई महिला, काशीपुर में मिली लोकेशन
Updated Sat, 25 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के लिए
शिमला से लापता महिला की लोकेशन काशीपुर में मिली
काशीपुर। शिमला से लापता एक महिला की लोकेशन थाना आईटीआई क्षेत्र के एक गांव में मिली है। महिला के परिवार वाले यहां पहुंचकर आईटीआई थाना एसओ से मिले हैं। पुलिस भी लोकेशन के आधार पर महिला को खोज रही है।
ग्राम शेरूड़ टिक्कड़ शिमला निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ सेब के बगीचे में रखवाली करता है। 15 नवंबर को वह किसी काम से विकासनगर गया था। 19 नवंबर को उसकी पत्नी लापता हो गई। तहरीर मिलने पर शिमला पुलिस को महिला की मोबाइल लोकेशन निकाली तो काशीपुर के आईटीआई थाने के एक गांव में महिला की लोकेशन निकली। शनिवार को लापता महिला का पति अपने भांजे के साथ काशीपुर आईटीआई थाने में एसओ जसवीर सिंह चौहान से मिला। एसओ चौहान ने बताया कि लोकेशन के आधार पर महिला को खोजा जा रहा है।
-------------
कुंदन बिष्ट