फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बनभूलपुरा में टेंपो संचालन को लेकर दो दिन में रिपोर्ट देगी टीम

बनभूलपुरा में टेंपो संचालन को लेकर दो दिन में रिपोर्ट देगी टीम

Sun, 13 Aug 2017 02:36 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
बनभूलपुरा में टेंपो संचालन को लेकर दो दिन में रिपोर्ट देगी टीम
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में किन मार्गों पर टेंपो का संचालन होगा और किन रास्तों पर बंद होगा इसका अध्ययन करने के लिए एसपी सिटी ने टीम गठित की है। टीम दो दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। इसी आधार पर पुलिस अधिकारी टेंपो के संचालन का निर्णय लेंगे। टेंपोे का अवैध संचालन बंद होगा।
विज्ञापन

शहर के व्यवसायी संगठनों और बनभूलपुरा के काफी लोगों ने टेंपो संचालन के बारे में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा था। आरोप था कि लाइन नंबर एक में नाबालिग टेंपो का संचालन करते हैं। टेंपो के चलते कई स्थानों पर जाम लग जाता है। कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका जताई गई थी। गौलापार के लोगों ने बाजार आने जाने की पीड़ा का जिक्र किया था। इस मामले में एसपी सिटी ने यातायात निरीक्षक महेंद्र चंद्रा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रताप सिंह नेगी, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी अजेंद्र की टीम एक टीम गठित की। टीम बनभूलपुरा के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। दो दिनों में रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी सिटी तय करेंगे कि बनभूलपुरा क्षेत्र में कौन रास्ते एकल मार्ग होंगे और किन रास्तों पर टेंपो को प्रतिबंधित किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगभग सभी मार्गों पर सीमा से अधिक टेंपो का संचालन है। इनमें काफी अवैध ढंग से संचालित है। निर्णय आने के बाद अवैध ढंग से संचालित टेंपो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed