{"_id":"598639d14f1c1b9c3a8b45e8","slug":"181501968849-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार का आरोपी प्रोजेक्ट मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार का आरोपी प्रोजेक्ट मैनेजर गिरफ्तार
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मकान मालकिन की नाबालिग बेटी को नशे की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी प्रोजेक्ट मैनेजर नरेश कुमार सिसोदिया को पुलिस ने शनिवार को फार्म नंबर तीन डहरिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 26 जुलाई को कोतवाली में दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि उपनिरीक्षक भगवान गिरी गोस्वामी को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि नरेश कुमार फार्म नंबर तीन डहरिया में आया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नरेश कुमार सिसोदिया मथुरा (उत्तर प्रदेश) के कान्हा माखन वाटिका चौकी केशवधाम वृंदावन का रहने वाला है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि एक निजी कंपनी में कार्यरत नरेश कुमार ने नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा के घर किराए का कमरा लिया था। धीरे-धीरे उसने छात्रा से नजदीकियां बना ली। एक दिन नशे की गोलियां खिलाकर दुराचार कर दिया। छात्रा की मां नहीं है। पिता ने उसे मुंहबोली मां के पास पालने के लिए छोड़ रखा है। पुलिस ने नरेश को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।