{"_id":"5c54ae09bdec224bc54a9d5d","slug":"171549053449-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को मंत्री का करीबी बताकर मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को मंत्री का करीबी बताकर मांगी रंगदारी
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में उपखनिज निकासी का काम करने वाले एक खनन व्यापारी ने कुछ लोगों पर वन मंत्री का करीबी बताकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने कारोबारी पर वाहन में चिप नहीं लगाने का आरोप लगाया है।
सोबनपुर पीरूमदारा निवासी खनन कारोबारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जब से कोसी नदी में उपखनिज निकासी का काम शुरू हुआ था, तभी से बाजपुर बन्नाखेड़ा निवासी तीन युवक पांच सौ रुपये प्रति वाहन की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर यह लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इन युवकों में से एक खुद को वन मंत्री का करीबी बताता है। शुक्रवार को दो युवक बदेशा स्टोन क्रशर के पास आकर अवैध वसूली के लिए क्रशर का वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर यह लोग मारपीट पर उतार गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, आरोपी पक्ष ने इस मामले को वाहनों में लगने वाली चिप से जोड़ते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उन्हें कोसी नदी से उपखनिज निकासी के वाहनों में चिप लगाने का काम मिला है। कोसी नदी के कठियापुल गेट पर उनके आदमी वाहनों में चिप लगा रहे थे, जब रोका चाहा तो उनके कर्मचारियों से मारपीट की गई। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
खुद को मंत्री का करीबी बताकर मांगी रंगदारी
खनन कारोबारी और आरोपी पक्ष ने दी कोतवाली में तहरीर
आरोपी पक्ष ने वाहन में चिप नहीं लगाने का आरोप लगाया