फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सती नौगांव में 39 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

सती नौगांव में 39 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

Wed, 22 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सती नौगांव में 39 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के सती नौगांव में 39 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मायके पक्ष की सूचना के बाद राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल रानीखेत भेज दिया है। इधर, मृतका के पिता स्याल्दे कैहड़गांव निवासी रमेश चंद्र तिवारी ने ससुरालियों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में पति और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विकासखंड के सती नौगांव निवासी भगवती जोशी पत्नी दीप चंद्र जोशी का शव मंगलवार की रात्रि 10 बजे घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। राजस्व पुलिस के अनुसार पांव जमीन पर टिके हुए थे। इधर, पति की सूचना के बाद स्याल्दे के कैहड़गांव से यहां पहुंचे मृतका के पिता रमेश चंद्र तिवारी ने सास और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मंगलवार को मृतका के पति ने फोन पर भगवती की हालत गंभीर बताई। जबकि कुछ समय बाद फिर से फोन आया कि भगवती की मृत्यु फांसी लगाने से हो गई है।
विज्ञापन


भगवती का फोन दोपहर 11 बजे उनके पास आया था, जिसमें उसने गांव में सकुशल होने की सूचना दी थी। पिता का कहना है कि मृतका की सास और पति आए दिन भगवती के साथ मारपीट करते थे। उनका आरोप है कि उनकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की है वरन उसे मार दिया गया है। मृतका के दो बच्चे हैं वह हल्द्वानी में रहते हैं। भगवती को उनसे फोन पर भी वार्ता नहीं करने दी जाती थी। इधर राजस्व पुलिस ने धारा 302, 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका का पति बेरोजगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed