{"_id":"5b7c776942c79246633fd2d4","slug":"171534883689-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वालों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वालों पर केस
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों पर नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी सिटी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। आरोपी पक्ष की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
रामपुर रोड स्थित गली नंबर छह में सोमवार को दो पक्षों में एक मकान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए थे। इस मामले में सौरभ गुप्ता ने तहरीर देकर बताया था कि उसने मकान कब्जा धारक को 13.5 लाख रुपये दिए थे। वह मकान पर कब्जा लेने आया था। इस दौरान कब्जा धारकों ने विवाद किया। इधर, जसप्रीत कौर सोमवार को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मिलने पहुंचीं और दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी को दिए गए शिकायती पत्र में जसप्रीत कौर ने कहा है कि सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता, अब्दुल कवी, अब्दुल वाजिद और बीना अग्रवाल अपने साथियों समेत लाठी-डंडा और अन्य हथियार लेकर घर में घुस आए। उन्होेंने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। भतीजी और उनके साथ अभद्रता की। शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि एक पक्ष के पांच लोगों पर नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर दस्तावेज मंगाए गए हैं। जांच में तथ्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।