{"_id":"5980f5574f1c1b6b308b4604","slug":"171501623639-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल का किशोर बन गया चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 साल का किशोर बन गया चोर
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उम्र 14 साल, शिक्षा नौवीं फेल और शौक सिगरेट-दारू पीना। काम बंद घरों का ताला तोड़कर चोरियां करना। यह किसी फिल्म का पात्र नहीं बल्कि हल्द्वानी में पकड़ा गया चोर है। लगातार हो रही चोरियों से पुलिस पर चौतरफा दबाव बना तो मंगलवार को थोड़ी हरकत दिखी। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में बीमाकर्मी के घर हुई चोरी का 24 घंटे में ही खुलासा हो गया। चोरी इसी 14 साल के किशोर ने की थी। उसके पास सोने का हार, जेवर और 15 सौ रुपये मिल गए। पुलिस अब उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी निजी कंपनी के बीमाकर्मी देवेंद्र जौहरी के घर का ताला तोड़ने के लिए उसने अपने घर की कुदाल का इस्तेमाल किया। ताला टूटने पर उसने इत्मीनान से घर को खंगाला। जेवरात और पैसों को समेटने के बाद वह रसोईघर में मैगी बनाना चाहता था लेकिन पड़ोसियों की आवाज सुनकर वह मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि उसे किशोर न्याय बोर्ड से समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस काफी देर तक उसके साथियों के बारे में पूछती रही लेकिन वह मुंह खोलने को तैयार नहीं था। पुलिस का कहना है कि नाबालिग के मामले में सख्ती नहीं दिखायी जा सकती है।
नौवीं में फेल होने पर बिगड़ गया लाडला
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पकड़ा गया किशोर माता-पिता के दुलार और प्यार के चलते पढ़ा नहीं सका। वह नौवीं कक्षा में फेल हो गया। छह माह पहले किशोर अपने पड़ोसी युवक को साथ लेकर दिल्ली चला गया था। पुलिस के काफी प्रयास के बाद वह घर लौटकर आया लेकिन बुरी संगत में पड़कर वह सिगरेट और शराब पीने लगा। उसके पिता सिडकुल में कर्मचारी हैं। मां मजदूरी करती है।