फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अम्तुल्स स्कूल प्रबंधन ने छेड़छाड़ के आरोपी छात्र को स्कूल से निकाला

अम्तुल्स स्कूल प्रबंधन ने छेड़छाड़ के आरोपी छात्र को स्कूल से निकाला

Sat, 29 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
अम्तुल्स स्कूल प्रबंधन ने छेड़छाड़ के आरोपी छात्र को स्कूल से निकाला
नैनीताल। छात्रा का उत्पीड़न करने वाले मुरादाबाद यूपी निवासी छात्र को अम्तुल्स पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने निकाल दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में स्कूल से निकाले गए छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

स्कूल में इंटरवल के समय बृहस्पतिवार को कुछ छात्रों ने वहीं पढ़ने वाली नवीं कक्षा की छात्रा को वॉशरूम के बाहर पकड़ लिया था। छात्रा को आई लव यू कहने को मजबूर करने का प्रयास किया लेकिन इन छात्रों के चंगुल से भागकर छात्रा इसी स्कूल में पढ़ने वाले अपने भाई के पास पहुंची तो आरोपियों ने पीड़िता के भाई का सिर फोड़ दिया था। छात्रा ने घटना की सूचना विद्यालय प्रबंधन समेत गजरौला निवासी परिजनों को भी दी। छात्रा के परिजनों ने तल्लीताल थाने में आकर घटना की सूचना पुलिस को दी। तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने आरोपी छात्रों को थाने में बुलाकर उनसे देर रात तक पूछताछ की। इस दौरान छात्रा के परिजन भी वहां मौजूद रहे। रात में ही अम्तुल्स स्कूल के प्रधानाचार्य, संचालिका को भी थाने में तलब किया गया। पीड़िता के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन समेत पुलिस से भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसलिए स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्र को स्कूल से निकालने का निर्णय लिया और रात में ही आरोपी छात्र के परिजन को सूचना दी। विद्यालय प्रबंधन की सूचना पर शुक्रवार को आरोपी छात्र के परिजन मुरादाबाद से नैनीताल स्कूल में पहुंचे। प्रधानाचार्य समीर शर्मा ने तल्लीताल थाने की पुलिस की मौजूदगी में आरोपी छात्र के परिजनों को उसके स्कूल से निकालने संबंधी पत्र समेत छात्र को परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन छेड़छाड़ के आरोपी छात्र को साथ लेकर मुरादाबाद चले गए। विभिन्न संगठनों नेे स्कूल प्रशासन के निर्णय की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed