फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कफड़ा बाजार में शरारती तत्वों ने फैलाई अराजकता

कफड़ा बाजार में शरारती तत्वों ने फैलाई अराजकता

Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
कफड़ा बाजार में शरारती तत्वों ने फैलाई अराजकता
कफड़ा बाजार में वाहनों के शीशे तोड़े
विज्ञापन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। शरारती तत्वों ने बृहस्पतिवार रात कफड़ा बाजार में खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए। कफड़ा व्यापार मंडल ने इस तरह की गतिविधियों पर गहरा आक्रोश जताया। पुलिस ने दो आरोपी पकड़ लिए। डीएम को ज्ञापन भेजकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बृहस्पतिवार रात अराजक तत्वों ने खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए। शुक्रवार सुबह लोगों ने तोड़फोड़ देखी तो थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में उभ्याड़ी निवासी अजय जोशी, द्यौलाड़गूंठ निवासी दीप लाल आर्य को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। एसआई दरवान सिंह ने बताया कि इनमें से अजय जोशी की जमानत हो गई है, जबकि दूसरा आरोपी जेल में है। कफड़ा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अराजक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में अशांति है। ऐसे लोग एसबीआई का एटीएम और स्ट्रीट लाइटें तोड़ कर सोलर लाइटों की बैटरियां तक चोरी कर चुके हैं। व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इनमें अध्यक्ष कैलाश कबड़वाल, जीवन तिवारी, आईडी नैनवाल, केशव दत्त, आनंद सिंह, प्रकाश चंद्र, गोपाल राम, बचे सिंह, जितेंद्र शाह, कुंदन, नंदन सिंह, दीवान सिंह, गोपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed