फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ससुरालियों पर महिला को जहर देने का आरोप

ससुरालियों पर महिला को जहर देने का आरोप

Fri, 16 Nov 2018 01:50 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों पर महिला को जहर देने का आरोप
हल्द्वानी। छड़ायल में बेहोश महिला को 108 नंबर एंबुलेंस से लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पिता का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने पीटने के बाद जबरदस्ती उसे जहर पिलाया है। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ओखलकांडा निवासी शिक्षक नंदाबल्लभ रुवाली का कहना है कि करीब 18 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी भावना की शादी की थी। भावना के दो बेटे हैं। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। इसी कारण वह मायके चली आई थी। माफी मांगने पर 23 नवंबर 17 को राजीनामा हुआ। इसके बाद पति-पत्नी आरके टेंट हाउस रोड कुसुमखेड़ा में रहने लगे। पिता का कहना है कि 13 नवंबर 18 की शाम छह बजे बेटी ने उनको फोन किया। रोते हुए बताया कि ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। पता चला कि उसे जबरदस्ती जहर खिलाया गया है। इस मामले में महिला के भाई उमेश चंद्र रुवाली ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी महिला को होश नहीं आया है। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने भी अस्पताल जाकर महिला का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed