फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   व्यवसायी से छात्रनेताओं ने मांगा गुंडा टैक्स

व्यवसायी से छात्रनेताओं ने मांगा गुंडा टैक्स

Mon, 29 Oct 2018 01:41 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी से छात्रनेताओं ने मांगा गुंडा टैक्स
हल्द्वानी। नैनीताल रोड के एक व्यवसायी ने दो छात्रनेताओं पर गुंडा टैक्स मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी का कहना है कि पूछताछ करने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

तिकोनिया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले नईम अंसारी का नैनीताल रोड पर फर्निशिंग शोरूम है। उनका आरोप है कि रविवार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर एमबीपीजी कॉलेज के दो छात्रसंघ पदाधिकारी वहां पहुंचे। दोनों ने शो रूम के सामने पार्किंग के बारे में जानकारी ली। नईम अंसारी के अनुसार दोनों छात्रनेताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने पार्किंग के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। इसके एवज में 10-15 हजार रुपये देना होगा। नईम के अनुसार पैसा देने से इनकार करने पर दोनों गाली गलौज करने लगे। उन्होंने दोनों छात्रनेताओं पर मारने और देख लेेने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। व्यवसायी ने घटना की लिखित जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना है कि फोन पर छात्रनेताओं से पूछताछ की गई है। दोनों का कहना था कि दुकान पर जाने के बाद दुकानदार से विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed