फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वन रेंजर चौकीदार के घर में घुसा पत्नी से की अश्लील हरकतें

वन रेंजर चौकीदार के घर में घुसा पत्नी से की अश्लील हरकतें

Wed, 28 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
वन रेंजर चौकीदार के घर में घुसा पत्नी से की अश्लील  हरकतें
हल्द्वानी। रेंजर पर एक चौकीदार के घर में घुसकर उसकी पत्नी से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। चौकीदार और पत्नी ने विरोध किया और बवाल हुआ तो रेंजर मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि बाद में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। वन विभाग के अधिकारी घटना को छिपा रहे हैं।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत एक रेंज का रेंजर रविवार की रात चौकीदार के घर में घुस गया। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी को अकेला पाकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। जब पत्नी ने विरोध किया और शोर मचाया तो दूसरा स्टाफ पहुंचा तो रेंजर वहां से भाग गया। इधर चौकीदार ने घटना की शिकायत वन अधिकारियों से की। वहीं मामला चौकीदार के गृह क्षेत्र के नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तक भी पहुंचा। आरोप है कि जब तक वन अधिकारी इसकी सत्यता की जांच कर पाते पूर्व अध्यक्ष ने रेंजर और चौकीदार के बीच समझौता करा दिया। जब चौकीदार से बात करने की कोशिश की तो मोबाइल नंबर बंद था। वहीं रेंजर का आरोप है कि चौकीदार की ड्यूटी को लेकर बवाल हुआ था। आरोप है कि इस रेंजर पर पूर्व में भी यह आरोप लग चुके हैं। वहीं एक घोटाले में इस रेंजर की संलिप्तता को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन


मुझे घटना की जानकारी नहीं है, यदि कोई लिखित शिकायत करता है तो मामले की जांच की जाएगी।
- डॉ. चंद्रशेखर सनवाल, प्रभागीय वनाधिकारी, तराई केंद्रीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed