फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सात साल की बच्ची ने चार घंटे तक अटका दी सांसें

सात साल की बच्ची ने चार घंटे तक अटका दी सांसें

Tue, 18 Jul 2017 02:42 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
सात साल की बच्ची ने चार घंटे तक अटका दी सांसें
हल्द्वानी। सात साल की बच्ची घर से अचानक लापता हो गई। इससे परिजनों की सांसें अटक गईं। परिजनों ने काफ खोजबीन की लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। परेशान परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद लापता बच्ची को एक किमी दूर स्थित उसकी सहेली के घर से बरामद कर लिया गया। हालांकि इसका जवाब नहीं मिल पाया कि बच्ची सहेली के घर कैसे पहुंच गई।
विज्ञापन

हरिपुर जमन सिंह निवासी संजय रावत की सात वर्षीय बेटी सलोनी रावत (07) सोमवार सुबह घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। इससे परेशान परिजनों ने काफी ढूंढ खोज के बाद भी असफल रहने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि टीपीनगर चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ बच्ची की तलाश करने के लिए जंगल और गूल को खंगाला। चौकी प्रभारी ने बताया कि चार घंटे की कोशिश के बाद बच्ची अपने घर से एक किलोमीटर दूर स्थित सहेली के घर मिल गई। बच्ची के मिलने के बाद परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed