फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सात नंबर क्षेत्र की महिलाएं शराबियों, नशेड़ियों व जुआरियों को सिखाएगी सबक

सात नंबर क्षेत्र की महिलाएं शराबियों, नशेड़ियों व जुआरियों को सिखाएगी सबक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सात नंबर क्षेत्र की महिलाएं शराबियों, नशेड़ियों व जुआरियों को सिखाएगी सबक
नैनीताल। सात नंबर क्षेत्र की महिलाओं ने बैठक कर नशेड़ियों, जुआरियों को सबक सिखाने का निर्णय लिया है। इसके तहत नशेड़ियों को सिसौंण (बिच्छु घास) लगाने की बात कही। महिलाओं ने एसएसपी से सात नंबर क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता तुलसी कठायत के आवास पर सोमवार को बैठक हुई। बैठक में कठायत ने कहा कि सात नंबर क्षेत्र में दिन ढलते ही कई जगह नशेड़ी आने लगते हैं। वह कई बार महिलाओं के साथ बदसलूकी भी कर चुके हैं। ऐसे शरारती तत्व आए दिन लोगों के वाहन से तेल चोरी कर उनके पहियों से हवा निकालकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की जरूरत बताई। तब तक रात में गश्त लगाने की मांग की। बैठक में पालिका सभासद पुष्कर बोरा, यूडी जोशी, मोहन चंद्र जोशी, दिनेश पांडे, विक्रम बिष्ट, चंदन सिंह कठायत, वीना चंदोला, पार्वती दोसाद, किरन पांडे, भगवती बिष्ट, हंसी रावत, हेमा पांडे, आभा चंदोला, दीपा शुक्ला, ममता जोशी, काजल रावत, अशोक तिवारी आदि थे।
विज्ञापन



नशेड़ियों, जुआरियों को सिसौंण लगाएंगी महिलाएं
आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश के लिए पुलिस चौकी खोलने की मांग

नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया
नैनीताल/भवाली। एसएसपी सुनील कुमार मीणा के आदेशानुसार एक जुलाई से 10 जुलाई तक जिले में नशे के दुष्परिणामों की जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को एसओ तल्लीताल राहुल राठी के नेतृत्व में एसआई मनोज नयाल एवं दिलीप कुमार ने टूटा पहाड़ के पास जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इसमेें स्थानीय टैक्सी चालकों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इधर, सोमवार को भवाली के कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में नशे के दुष्परिणामों से संबंधित पोस्टर राहगीरों को बांटे गए। पुलिस ने मुख्य चौराहे पर लोगों से मादक पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। वहां पर एसएसआई कुलदीप सिंह, दलीप सिंह बिष्ट, राजेश, चंदन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed