{"_id":"5d1a6ecb8ebc3e3cee0141e0","slug":"156201336513-haldwani-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर चोरी का खुलासा चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यवसायी के घर चोरी का खुलासा चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौजाजाली उत्तर चौधरी कालोनी में व्यवसायी मोहसिन रजा के घर मुरादाबाद जिले के मूढ़ापांडे दलपतपुर निवासी मंजूर अली और ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर निवासी आबिद ने चोरी की थी। सामान तीन बुग्गी वालों को बेच दिया था। पुलिस ने मंजूर अली को गिरफ्तार किया तो चोरी का खुलासा हुआ। सामान खरीदने वाले तीन अन्य भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने चोरी हुआ टीवी, मोबाइल, सूटकेस सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है।
मोहसिन रजा के घर 27 जून की रात चोर करीब साढ़े चार लाख रुपये और जेवरात समेट ले गए थे। रविवार की रात सूचना मिलने पर पुलिस ने आंवला गेट चौकी के पास मंजूर अली को चोरी के दो मोबाइल सेट के साथ हिरासत में ले लिया। मोबाइल फोन में व्यवसायी मोहसिन रजा के नंबर और फोटो थे। मंजूर ने बताया कि उसने आबिद के साथ मिलकर व्यवसायी के घर चोरी की थी। आबिद के पास कीमती सामान था लेकिन वह भाग गया। एलईडी टीवी, बैग और मोबाइल देखकर मंजूर अली को तीन बुग्गी वालों ने इंदिरानगर रेलवे फाटक निवासी अकील अहमद, शराफत अली, मोहम्मदी चौक निवासी जाहिद हुसैन ने रोक लिया। हालांकि तब तक उसने चोरी का कुछ सामान, सूटकेस और कंबल गौलापुल स्थित कलमठ में छिपा दिया। बाद में दो एलईडी तीनों बुग्गी वालों को बेच दिया। पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल, कंबल, सूटकेस बरामद कर सामान खरीदने वाले तीनों लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आबिद की तलाश कर रही है।
मुरादाबाद और गदरपुर के चोरों ने खंगाला था व्यवसायी का घर
चार गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश, टीवी सहित अन्य सामान बरामद