फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नशा मुक्ति केन्द्र के कर्मचारी सहित चार पर अनैच्छिथक हत्या का मुकदमा दर्ज

नशा मुक्ति केन्द्र के कर्मचारी सहित चार पर अनैच्छिथक हत्या का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
नशा मुक्ति केन्द्र के कर्मचारी सहित चार पर अनैच्छिथक हत्या का मुकदमा दर्ज
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी पुलिस ने कुंवर सिंह मेहता की मौत के मामले में निर्वाण नशा मुक्ति केेंद्र के एक कर्मचारी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अनैच्छिक हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों कर्मचारी कुंवर सिंह को घर से लेकर गए थे। मौत होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही से कुंवर सिंह की मौत हुई है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के हरसान बाजपुर निवासी आशा मेहता ने बताया कि उनके पति कुंवर सिंह मेहता (52) मानसिक रोग से ग्रस्त हो गए थे। उन्होंने अपने पति के इलाज के लिए 23 जून को हल्द्वानी स्थित नशा मुक्ति एवं मानसिक रोग केंद्र को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद निर्वाण से आए कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पर पति को वाहन में लेकर चले गए। कुछ घंटे बाद फोन कर्मचारियों ने फोन पर बताया कि उनके पति वाहन से कूदकर भाग गए हैं। परिवार के लोगों ने कुंवर सिंह मेहता की खोजबीन शुरू की। 24 जून को खबर मिली कि उनके पति का शव हल्द्वानी मार्ग में भाखड़ा के पास जंगल किनारे पड़ा मिला है। परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर निर्माण नशा मुक्ति केंद्र पर लापरवाही और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

आशा मेहता का कहना था कि 27 जून को लिखित तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने चार दिन बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार का कहना है कि इस मामले में निर्वाण के कर्मचारी उमेश बनकोटी और तीन अन्य के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नशा मुक्ति केंद्र के चार कर्मचारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
कुंवर सिंह मेहता की मौत का मामला

रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर परिजन थाने पहुंचे
कालाढूंगी। रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से नाराज कुंवर सिंह मेहता के परिजन और ग्रामीण सोमवार को थाने पहुंचे। इस मौके पर कुंवर सिंह मेहता की पत्नी आशा मेहता, बेटी जया मेहता, जिला पंचायत सदस्य कमल भट्ट, भाजपा नेता खीम सिंह दानू, गोविंद सिंह, महेंद्र सिंह, हेमंती दुबड़िया, कलावती मेहता, केसर सिंह मेहता, पूरन सिंह बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, पदम सिंह, नारायण सिंह पिल्ख्वाल, पवन अधिकारी, राजेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed