फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीट वॉचर हत्याकांड - इनामी आरोपियों की तलाश तेज

बीट वॉचर हत्याकांड - इनामी आरोपियों की तलाश तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
बीट वॉचर हत्याकांड - इनामी आरोपियों की तलाश तेज
हल्द्वानी। बीट वॉचर बहादुर सिंह हत्याकांड के नौ दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह लक्खी सहित तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की चार टीमें यूपी और ऊधमसिंह नगर की खाक छान रहीं हैं। बरहैनी रेंज में 21 जून की रात लकड़ी तस्करों ने बीट वॉचर बहादुर सिंह चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान साथी महेंद्र सिंह भी पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। एसएसपी ने आरोपी हरसान बाजपुर निवासी लखविंदर के साथ मड़ैया हट्ट निवासी पम्मू और सूरज को गिरफ्तार करने के लिए पांच-पांच सौ रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। कालाढूंगी पुलिस ने आरोपियों के नहीं मिलने पर अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कराया। अदालत तीनों के खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा का नोटिस जारी किया। पुलिस ने उनके घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन


लाख कोशिश के बाद भी हत्थे नहीं चढ़ रहा लक्खी
बीट वॉचर हत्याकांड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed