{"_id":"5d0fda188ebc3e5eb83038d0","slug":"1561319943520-haldwani-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी को 20 फिट तक घसीट ले गई बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सराफा व्यवसायी को 20 फिट तक घसीट ले गई बस
विज्ञापन
बिजनेस
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कमलुवागांजा रोड हरिपुर नायक के समीप रविवार शाम तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार सराफा व्यवसायी गणेश लाल वर्मा (35) को रौंद डाला। बस ने स्कूटी को करीब 20 फिट दूर तक घसीटा था। एसटीएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक को पकड़ लिया है। पुलिस की जांच में घटना का प्राथमिक कारण ओवरटेकिंग बताया जा रहा है।
सवारियों से भरी निजी बस रविवार शाम रामनगर की तरफ जा रही थी। कमलुवागांजा रोड पर हरिपुर नायक के समीप बस ने स्कूटी सवार सराफा व्यवसायी को रौंद दिया। करीब 20 फिट दूर तक घसीटने के बाद जब बस में बैठे यात्रियों ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी। सूचना पर मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यवसायी को एंबुलेंस से एसटीएच भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यवसायी गणेश लाल वर्मा पुत्र मोहनलाल वर्मा छड़ायल के रहने वाले थे। उनकी ऊंचापुल स्थित कांप्लेक्स में सराफा की दुकान है। परिजनों का कहना था कि गणेश दुकान पर कालाढूंगी जाने की चर्चा कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि व्यवसायी अपनी दुकान से कही जा रहा था। व्यवसायी दो भाइयों में छोटा था। उसकी दस साल पहले शादी हुई थी। उसका आठ वर्ष का एक बेटा निशांत वर्मा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मुखानी थाने के उपनिरीक्षक महेश जोशी का कहना है कि प्राथमिक जांच में घटना का कारण ओवरटेकिंग का प्रतीत हो रहा है।
सराफा व्यवसायी को 20 फिट तक घसीट ले गई बस
यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने रोकी बस
एसटीएच लाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने बस चालक को पकड़ा
विधायक ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया
हादसे की जानकारी मिलने के बाद किच्छा के भाजपा विधायक राजेश शुक्ला मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। बताया कि गणेश की शादी उनके विधानसभा क्षेत्र के करीबी की बेटी से हुई थी। इसी कारण उनका वर्मा परिवार से काफी लगाव है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार और सिंगल रोड दुर्घटना की अहम वजह
हल्द्वानी। कमलुआगांजा रोड पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तेज रफ्तार के चलते कभी कारें पेड़ से टकरा जाती है। कभी ओवरटेकिंग में दो पहिया और चार पहिया वाहन आपस में भिड़ जाते हैं। पुलिस का मानना है कि सड़क अपेक्षाकृत चौड़ी नहीं होने के कारण और तेज रफ्तार के चलते कमलुआगांजा रोड पर रात या दिन में सड़क हादसे होते हैं।