{"_id":"5d0a97ae8ebc3e617666c0f1","slug":"15609752644-ramnagar-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनगढ़ी में हाथी ने रोडवेज बस का शीशा तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धनगढ़ी में हाथी ने रोडवेज बस का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
धनगढ़ी के पास हाथी द्वारा तोड़ी गई बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एनएच पर हाथी के आतंक से निजात दिला पाने में वन विभाग पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है। हाथी ने बुधवार तड़के सड़क पर आकर रामनगर डिपो की दिल्ली से रसिया महादेव जा रही बस का शीशा तोड़ दिया और स्टेयरिंग में सूंड़ फंसाकर उखाड़ने का प्रयास किया। इससे बस में सवार 28 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हाथी ने बस के अंदर रखी पेटी से आम निकालकर खाए और फिर हाइवे से हट गया।
विज्ञापन
रामनगर डिपो की बस (यूके-07पीए-3223) बुधवार तड़के दिल्ली से रसिया महादेव जा रही थी। सुबह चार बजे जैसे ही बस धनगढ़ी पहुंची, तभी एक हाथी सड़क पर आ गया। उसने चालक की साइड का शीशा तोड़ दिया और सूंड़ से स्टेयरिंग को उखाड़ने लगा। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसी बीच चालक सीट के पास ही उसे आम की पेटी मिली, जिसमें से हाथी ने आम खाया।
विज्ञापन
तभी वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पटाखे फोड़े एवं फायरिंग की। इसके बाद हाथी सड़क से हटकर जंगल की ओर चला गया। बस चालक प्रेम सिंह एवं परिचालक दिनेश चंद्र ने बस को रसिया महादेव लेकर पहुंचे और वहां से रामनगर डिपो में पहुंचकर अधिकारियों को सूचित किया। बाद में बस को दुरुस्त करने के लिए काठगोदाम भेजा गया।
विज्ञापन
डंपर चालक ने निकाल ली थी बस की चाबी
जिस समय हाथी सड़क पर आया था, तब चालक ने बस को बैक किया तो पीछे डंपर में जा टकराई। इस पर डंपर चालक ने बस की चाबी निकाल ली और हंगामा करने लगा। जब हाथी ने बस पर हमला किया तो वह भी भाग खड़ा हुआ। बस चालक ने मोहान पुलिस चौकी में डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन उससे पहले ही वह बस की चाबी दे चुका था।