फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बर्फ विक्रेता पर चाकू से हमला हालत नाजुक

बर्फ विक्रेता पर चाकू से हमला हालत नाजुक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
बर्फ विक्रेता पर चाकू से हमला हालत नाजुक
हल्द्वानी। बदरीपुरा स्टेडियम के पास गली में दिनदहाडे़ बाइक सवार बर्फ विक्रेता चंद्रपाल गुप्ता पर उसके पूर्व किरायेदार ने चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर वार होने के कारण चंद्रपाल गुप्ता लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिवार के लोगों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया है। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

बदरीपुरा निवासी 50 वर्षीय चंद्रपाल गुप्ता मंगलवार की दोपहर ढाई बजे तरबूज खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। स्टेडियम की गली में घात लगाए हमलावर ने उसे रोककर गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। चंद्रपाल के सड़क पर गिरने पर हमलावर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हमलावर ऑटो में बैठा था। हमले की जानकारी मिलते ही चंद्रपाल की पत्नी सरोज और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल चंद्रपाल को एसटीएच में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ से पता चला कि हमले का आरोपी गोलू नेपाली तिकोनिया में रहता है। वह चंद्रपाल के घर में पहले किराये के कमरे में रहता था। दोनों के बीच भी पहले विवाद हुआ था। हालांकि चंद्रपाल की पत्नी सरोज का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। एसएसआई विजय सिंह मेहता का कहना है कि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। पार्षद रवि जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन



बर्फ विक्रेता पर चाकू से हमला, हालत नाजुक
पूर्व किराएदार पर लगा आरोप, दोनों में कई दिनों से चल रहा है मनमुटाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed