फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला की कलाई पकड़ी तो लोगों ने आरोपी को धुना

महिला की कलाई पकड़ी तो लोगों ने आरोपी को धुना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
महिला की कलाई पकड़ी तो लोगों ने आरोपी को धुना
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic
हल्द्वानी। राजपुरा में रेलवे फाटक के पास रविवार की रात नशे में धुतइंदिरानगर बिंदुखत्ता के गंगा सिंह बिष्ट को एक महिला का जबरन हाथ पकड़ना महंगा पड़ गया। महिला के विरोध करने पर लोगों ने उसे पकड़ा और धुनाई कर दी। थाने लाने पर वह हंगामा करने लगा। सुबह नशा उतरने पर माफी मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

राजपुरा क्षेत्र की महिला रोडवेज स्टेशन के पास एक दुकान में काम करती है। रविवार की रात वह पैदल घर लौट रही थी। रेलवे फाटक पार करते ही गंगा सिंह बिष्ट ने उसकी कलाई पकड़ ली। नशे में धुत गंगा ने महिला को जबरदस्ती घसीटने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और लात जूतों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में गंगा ने बताया कि वह तिकोनिया में एक क पड़े की दुकान में काम करता है। महिला को वह काफी दिनों से जानता है।
विज्ञापन

थाने में आने के बाद वह हवालात में नहीं जाने की जिद करने लगा। पुलिस ने मेडिकल मुआयना कराने के बाद गंगा सिंह को धारा 354, 323 के तहत गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दारू चढ़ने पर महिला का हाथ पकड़ा, पब्लिक ने पीटा
राजपुरा में रविवार की रात हंगामा, सुबह नशा उतरने पर मांगने लगा माफी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed