{"_id":"5d06a4ad8ebc3e431f38b6df","slug":"156071644916-ramnagar-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई महिला की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहीं हुई महिला की शिनाख्त
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिले में छुपे रुस्तम कातिलों की क्रूरता पर लगाम लगाने में पुलिस विफल रही है। अब कातिल गला दबाकर हत्या के बाद शव को फूंकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि साक्ष्य समाप्त हो सके। कई घटनाओं में शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
रामनगर की नंदपुर चिल्किया नहर में महिला की हत्या कर कातिलों ने शव को शनिवार को ठिकाने लगाया। कातिलों ने शव को फूंकने की कोशिश की थी। आशंका है कि अज्ञात महिला का गला दबाया गया था। इसी प्रकार ज्योलीकोट में 12 मई को एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। कातिलों ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की थी। 16 मई को कातिलों ने सलड़ी स्थित सड़क पर रुद्रपुर निवासी अवतार चौधरी की हत्या कर शव को कार में फूंक दिया था। हालांकि पुलिस ने अवतार की पत्नी और उसके आशिक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। फरवरी में गौलापार के किसान चंदन सिंह बजवाल की गला दबाकर हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाया गया था। कालाढूंगी में भी पिछले साल एक महिला की लाश मिली थी लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पिछले साल बरेली रोड पर एक कातिलों ने अज्ञात युवक की हत्या करने के बाद शव को फूंकने की कोशिश की थी। पुलिस का भी मानना है कि कातिल काफी क्रूर और चालाक हो गए हैं। वे हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए नये ट्रेंड अपना लिए हैं। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस जिले की सीमाओं पर रात, दिन चेकिंग कर रही है।
कातिलों की क्रूरता पर लगाम नहीं
अपराधियों ने स्टाइल बदली, हत्या करने के बाद शव फूंक रहे अपराधी
शवों की शिनाख्त जरूरी
हल्द्वानी। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को मुस्तैद किया गया है। पुलिस सभी प्वाइंटों पर चेकिंग कर रही है। अब पुलिस की चुनौती अज्ञात शवों की शिनाख्त कर अपराधियों को पकड़ना है। पुलिस इसी दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
नहीं हुई महिला की शिनाख्त
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम नंदपुर चिल्किया के पास शनिवार को सिंचाई नहर में मिली युवती के शव की रविवार को दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने कई टीमेें बनाकर यूपी समेत यूएस नगर जिले में भेजी गई हैं। पुलिस की एक टीम को ग्रामीण क्षेत्र के बगीचों में काम करने वाले श्रमिक परिवारों से संपर्क करने में लगाया गया है जबकि मृतका के बाहरी जिले की होने की आशंका है। वहीं पिछले माह बैलपड़ाव के करकट नाले में मिले कंकाल की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।