{"_id":"5d06a38d8ebc3e4315133b76","slug":"156071616117-bhimtal-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंची धाम से लौट रहे बागेश्वर के युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैंची धाम से लौट रहे बागेश्वर के युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम से लौट रहे बिलोना बागेश्वर निवासी संजय सिंह मेहता (26) पुत्र स्व होशियार सिंह की भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर नावली के पास रविवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। दुर्घटना में उसका दोस्त घायल हो गया। उसे खैरना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजय ने हेलमेट नहीं पहना था, इस कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
संजय सिंह मेहता, कमल सिंह बोरा (22) पुत्र बलवंत सिंह बोरा, सूरज बोरा पुत्र लोक सिंह बोरा निवासी गरुड़ बागेश्वर और केतन कठायत पुत्र लक्ष्मण सिंह कठायत निवासी बागेश्वर गरुड़ में अंग्रेजी शराब की दुकान में काम करते हैं। यह चारों कैंची धाम आए थे। रविवार को संजय और कमल पल्सर बाइक (डीएल6 एसएके 6852) से, जबकि सूरज और केतन बुलेट बाइक से बागेश्वर लौट रहे थे। इस दौरान नावली के पास अल्मोड़ा की तरफ से आ रही टैक्सी कार (यूके02 टीए-1444) से संजय की बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। इन्हें पीछे से बुलेट बाइक पर आ रहे सूरज और केतन ने निजी वाहन से सीएचसी खैरना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजय सिंह मेहता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर खैरना चौकी प्रभारी हरीश पुरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा। परिजनों को सूचना देने के साथ ही टैक्सी कार को कब्जे ले लिया है, जबकि चालक को हिरासत में ले लिया है।
कैंची धाम से लौट रहे बागेश्वर के युवक की सड़क हादसे में मौत
साथी घायल, बिना हेलमेट पहने चला रहा था बाइक
अल्मोड़ा एनएच पर नावली में हुई घटना