फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टैक्सी चालक की हत्या का आरोपी जेल भेजा

टैक्सी चालक की हत्या का आरोपी जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालक की हत्या का आरोपी जेल भेजा
hathkadi
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने हत्यारोपी रिटायर्ड नौसैनिक को नैनीताल स्थित अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को जेल जाने से पहले अपनी पांच गायों की चिंता थी। पुलिसकर्मियों से आरोपी ने कहा कि अब उसकी गायें कैसे रहेंगी।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा सरदार की कोठी मल्ली बमोरी निवासी टैक्सी चालक कृष्णा मौर्या (35) की हत्या के मामले में गिरफ्तार पूर्व नौसेना कर्मी राजेंद्र सिंह मेहरा से पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की। हत्यारोपी पहले आनाकानी करता रहा, लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो उसने सच उगल दिया। कहा कि उसने अंधेरे में घटना को अंजाम दिया है। गाय की बात सामने आने पर रिटायर्ड नौसेना कर्मचारी ने पूरे घटनाक्रम को स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद कराया। उसके चेहरे पर टैक्सी चालक की हत्या करने का गम नहीं दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को नैनीताल स्थित अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नैनीताल जेल भेज दिया। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि हत्यारोपी की पांच गायें, दो बैल और एक बछड़ा है। जेल जाते समय उसको इंसान के बजाए सिर्फ अपनी पांच गायों की चिंता थी। बताया कि उसकी तीन गायें दुधारू हैं। परिवार से बचने के बाद वह दूध जानवरों को पिला देता है। पांच जून की रात गिरफ्तार हत्यारोपी की गाय टैक्सी चालक के सब्जी के खेत में चरने चली गई। इसका विरोध करने पर उसने टैक्सी चालक पर धारदार हथियार से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के दूसरे दिन क्षेत्रीय लोग सड़क पर उतर आए थे। गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन



टैक्सी चालक की हत्या का आरोपी जेल भेजा
जेल जाते वक्त भी हत्यारोपी को पांच गायों की चिंता थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed